By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: जिम्बाब्वे के शेष बचे दौरे से बाहर हुए बांग्लादेश के टी-20 कप्तान नूरुल हसन
Notification
Latest News
लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
August 13, 2022
जोश इतना चढ़ा कि गंगा बैराज पर मण्डलायुक्त ने लगाया अपने हाथ से तिरंगा
August 13, 2022
राष्ट्रीय लोक अदालत में 55230 वाद निस्तारित, 13 जोड़े एक साथ रहने को हुए तैयार
August 13, 2022
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा अभियान बड़े ही धूमधाम से मनाया
August 13, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी में नहाए कानपुर मेट्रो के सभी स्टेशन और डिपो
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
खेल

जिम्बाब्वे के शेष बचे दौरे से बाहर हुए बांग्लादेश के टी-20 कप्तान नूरुल हसन

neha maurya
Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 4:23 PM
2 Min Read
SHARE

ढाका, 1 अगस्त (हि.स.)। बांग्लादेश के टी-20 कप्तान नूरुल हसन उंगली की चोट के कारण जिम्बाब्वे के शेष बचे दौरे से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान तेज गेंदबाज हसन महमूद के खिलाफ विकेटकीपर-बल्लेबाज हसन की बायीं तर्जनी में चोट लगी, इस मैच को बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजियो मुजद्दद अल्फा ने एक बयान में कहा, “हमने एक एक्स-रे किया, जिसमें तर्जनी में फ्रैक्चर का पता चला।”

उन्होंने कहा, “इस तरह की चोटों से उबरने में लगभग तीन सप्ताह लगते हैं। इसलिए वह मंगलवार के आखिरी टी20 मैच और आगामी एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।”

बीसीबी ने कहा कि आखिरी टी-20 मैच से पहले कप्तान की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है, जिसमें जिम्बाब्वे ने पहला मैच 17 रन से जीता है।

नूरुल ने जिम्बाब्वे टी20 के कप्तान के रूप में बल्लेबाज महमुदुल्लाह रियाद की जगह ली है और उनके अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी 20 विश्व कप में बांग्लादेश का नेतृत्व करने की उम्मीद है।

बांग्लादेश 5, 7 और 10 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा।

neha maurya August 1, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

खेल

सूर्यकुमार ने 15 दिन में खर्च किए 6 करोड़ रुपये, जानिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने की वजह

August 13, 2022
खेल

VIDEO: राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीते 22 स्वर्ण सहित 61 पदक

August 13, 2022
खेल

मेरा ध्यान अगले एकदिवसीय विश्व कप पर है : शिखर धवन

August 13, 2022
खेल

‘भाग्य मेरी है, मैं एक भारतीय हूं’, धोनी ने बदला डीपी संदेश

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?