नई दिल्ली। सूरजमुखी के बीज के फायदे सूरजमुखी का फूल देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक होता है। यह सूर्य के प्रकाश के अनुसार अपनी दिशा बदलता रहता है। यह दिखने में जितना आकर्षक है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। जी हां, सूरजमुखी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। ये बीज प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। तो आइए जानते हैं सूरजमुखी के बीज के फायदे।
1. दिल को स्वस्थ रखता है
आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सूरजमुखी के बीज में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो दिल के लिए अच्छा होता है। अगर आप नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करते हैं तो आप स्ट्रोक के खतरे से बच सकते हैं।
2. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है
सूरजमुखी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। इसके सेवन से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
3. हड्डियों के लिए फायदेमंद
इन बीजों में मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं।
4. तनाव कम करता है
सूरजमुखी के बीज दिमाग को शांत रखने में सहायक होते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
5. गठिया के लिए असरदार
जिन लोगों को गठिया की समस्या होती है उनके लिए सूरजमुखी का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। इस तेल के इस्तेमाल से गठिया में मदद मिल सकती है।
6. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार
सूरजमुखी के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।