By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: असम: कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया राजभवन का घेराव
Notification
Latest News
Chandrakant Patil On MPSC And CET : एमपीएससी और सीईटी उम्मीदवारों की चिंताएं खत्म, चंद्रकांत पाताल ने किया ‘हाय’ का ऐलान
August 17, 2022
Banned Gutkha Seized : पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा का वाहन जब्त कर करीब साढ़े सात लाख का कीमती सामान जब्त किया
August 17, 2022
अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार
August 17, 2022
स्कूली व्यवस्था से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में काटा बवाल
August 17, 2022
Krrish 4 Film Update : ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का नया अपडेट आया सामने, जल्द शुरू होगी शूटिंग
August 17, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

असम: कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में किया राजभवन का घेराव

neha maurya
Published August 5, 2022
Last updated: 2022/08/05 at 5:58 PM
2 Min Read
SHARE

गुवाहाटी, 05 अगस्त (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को “राजभवन घेराव” करते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को सभी मुद्दों पर नाकाम बताते हुए जमकर नारेबाजी की गयी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से इस देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया था।

एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर, सब्जियों की माला, रसोई गैस के कट-आउट आदि लेकर जमकर नारेबाजी की। राजभवन से काफी पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए कई स्थान पर बैरिकेडिंग कर रखा था। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की। हालांकि, कुछ दूर आगे जाते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने धक्का-मुक्की भी की। पुलिस के भारी अवरोध के चलते कांग्रेस पार्टी ने कुछ समय के बाद अपना विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे एपीसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। एपीसीसी की ओर से दावा किया गया कि मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, बाढ़ सहायता, अत्यावश्यक सामग्री पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर पार्टी की ओर से आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा है।

एपीसीसी के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता हिरण्य बोरा, विधायक यादव स्वर्गीयारी, मीरा बरठाकुर गोस्वामी, बिपुल गोगोई, जयप्रकाश दास और एतुवा मुंडा शामिल थे।

neha maurya August 5, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

Chandrakant Patil On MPSC And CET : एमपीएससी और सीईटी उम्मीदवारों की चिंताएं खत्म, चंद्रकांत पाताल ने किया ‘हाय’ का ऐलान

August 17, 2022
देश

Banned Gutkha Seized : पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा का वाहन जब्त कर करीब साढ़े सात लाख का कीमती सामान जब्त किया

August 17, 2022
देश

Madras Court On EPS : पलानीस्वामी की अन्नाद्रमुक पार्टी प्रमुख के रूप में नियुक्ति रद्द, मद्रास उच्च न्यायालय का आदेश

August 17, 2022
देश

Maharashtra State Drama Competition : महाराष्ट्र राज्य नाटक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर – सुधीर मुनगंटीवार

August 17, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?