Anti Terrorist Squad: झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, IM के पूर्व आतंकी को किया गिरफ्तार

Anti Terrorist Squad: झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, IM के पूर्व आतंकी को किया गिरफ्तार
Anti Terrorist Squad: झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, IM के पूर्व आतंकी को किया गिरफ्तार

News India Live, Digital Desk: झारखंड के धनबाद जिले में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने इंडियन मुजाहिदीन (IM) के पूर्व सदस्य अम्मार याशर को गिरफ्तार किया है। उसे धनबाद के शमशेर नगर इलाके से पकड़ा गया, जिसके बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, अम्मार पहले प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा था, जिसे 2014 में जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करीब दस साल जेल में रहने के बाद मई 2024 में उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

रिहा होने के बाद उसने प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के लोगों से दोबारा संपर्क स्थापित किया, जिसकी जानकारी ATS को हाल में गिरफ्तार हुए संदिग्ध जावेद से मिली। इसी सूचना के आधार पर ATS ने कार्रवाई कर अम्मार को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जो उसके प्रतिबंधित संगठनों के साथ जुड़ाव की पुष्टि करते हैं।

ATS ने छापेमारी में जब्त किए हथियार और चरमपंथी साहित्य

26 अप्रैल 2025 को ATS ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर धनबाद में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में HuT और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इनकी पहचान गुलफाम हसन (21), अयान जावेद (21), मोहम्मद शहजाद आलम (20) और शबनम परवीन (20) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान दो पिस्तौल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज और किताबें बरामद हुईं।

यह कार्रवाई हिज्ब-उत-तहरीर पर अक्टूबर 2024 में लगे प्रतिबंध के बाद पहला आपराधिक मामला है। ATS ने इस मामले में यूएपीए एक्ट के तहत रांची में FIR दर्ज की है, और मामले की गहन जांच जारी है।

MI vs RR: चौंकाने वाला! मुंबई इंडियंस पर फिक्सिंग का आरोप! क्या रोहित शर्मा को अंपायरों से मदद मिलेगी? असली मुद्दा क्या है? वीडियो देखें