इमरान की पार्टी की एक और नेता व पूर्व मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के पूर्व मंत्री व इमरान खान की अगुवाई वाली पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता शिरीन मजारी की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद एक अन्य पार्टी नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि डॉ. यास्मीन राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पार्टी का कहना है कि नेताओं की गिरफ्तारी से पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन तो दबाया नहीं जा सकता है।

Check Also

यूक्रेन को रूस पर आक्रमण करने और मारने की शक्ति मिली? पुतिन की टेंशन बढ़ गई

क्या यूक्रेन ने रूस जैसे शक्तिशाली देश पर आक्रमण करने की शक्ति प्राप्त कर ली …