By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: आजादी का अमृत महोत्सव : बेगूसराय में युवा संघर्ष निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा
Notification
Latest News
फेफड़ों के व्यायाम: जानिए स्पाइरोमीटर का उपयोग करने का सही तरीका
August 15, 2022
कान साफ ​​करते समय कभी न करें ये ‘गलती’, नहीं तो होगा बहरापन
August 15, 2022
वजन घटाना: रस्सी कूदने से कैलोरी जल्दी बर्न होती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हो सकता है मुश्किल
August 15, 2022
सरसों के तेल के दुष्प्रभाव: सरसों के तेल से हो सकता है गंभीर नुकसान! जानकर हैरान रह जाओगे
August 15, 2022
Skin Health Tips: क्या आपके मोबाइल फोन और लैपटॉप समय से पहले बूढ़े हो रहे
August 15, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
बिहार

आजादी का अमृत महोत्सव : बेगूसराय में युवा संघर्ष निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा

neha maurya
Published August 4, 2022
Last updated: 2022/08/04 at 10:49 AM
4 Min Read
SHARE

बेगूसराय, 04 अगस्त (हि.स.)। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

 

सबसे भव्य और व्यापक तिरंगा यात्रा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय के जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा के मद्देनजर आज युवाओं की उत्साही लोकप्रिय टोली युवा संघर्ष की बैठक जीडी कॉलेज प्रांगण में युवा संघर्ष के प्रमुख सदस्य अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई एवं नई कार्यकारिणी इकाई का गठन किया गया है। जिसमें यात्रा प्रमुख विक्की पटेल, सह प्रमुख सुमंत कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, मीडिया प्रमुख शांतनु कुमार, मीडिया सह प्रमुख दिव्यम कुमार एवं सुमित कुमार तथा सोशल मीडिया प्रचार प्रसार प्रमुख सोनू कुमार एवं सह प्रमुख आदित्य कुमार और आजाद कुमार को बनाया गया है।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय कुमार एवं अतुल गर्ग ने कहा कि युवा संघर्ष बेगूसराय के तमाम बुद्धिजीवी युवा वर्गों का वह संगठन है जो ऐतिहासिक इतिहासों का पूर्णरूपेण सम्मान करता है, अपने संस्कृति से प्रेम करने को व उनकी और लौटने को प्रेरित भी करता है। बैठक को संबोधित करते हुए युवा संघर्ष के विक्की पटेल एवं सोनू सरकार ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो गए इस अवसर को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

 

राष्ट्रप्रेम को जागृत करने के लिए स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने पर इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इस पावन अवसर पर बेगूसराय की ऐतिहासिक धरती पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है। तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीजे एवं तिरंगे के साथ भव्यता पूर्वक आयोजित होगा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बेगूसराय के बहुप्रतिष्ठित जीडी कॉलेज से होगी तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए जीडी कॉलेज में ही सभा के साथ समापन होगा। यात्रा में जिले के वरिष्ठ समाजसेवी हिस्सा लेंगे तथा यह यात्रा एक बार फिर ऐतिहासिक होकर जिले की गरिमा बढ़ाने का कार्य करेगी।

 

सोनू कुमार एवं दिव्यम कुमार ने बताया की युवा संघर्ष आगे भी ऐसे ढेरो कार्यक्रम आयोजित करेगा, साथ ही सामाजिक सौहार्द और प्रेम को सदृढ़ एवं एकजुट करेगा। आर्यन सिन्हा एवं आजाद कुमार ने कहा कि यह यात्रा हर वर्ष आयोजित होती है। अब जिले के युवा इस यात्रा में अत्यंत उत्साह के साथ सम्मिलित होते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में युवा इस यात्रा में शामिल होंगे, देशप्रेम की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। बैठक में दीपांशु सिन्हा, सुमंत कुमार सुमन, शांतनु कुमार, पवन कुमार, राजदीपक गुप्ता, अंकित, आदित्य, आदर्श एवं प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

neha maurya August 4, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

बिहार

बिहार राजनीति : बिहार में कैबिनेट का फॉर्मूला तय, कांग्रेस को मिलेंगे इतने मंत्री, जानिए

August 14, 2022
बिहार

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

August 14, 2022
बिहार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा का मौन जुलूस

August 14, 2022
बिहार

बिहार की श्रुति ने केबीसी में जीते पचास लाख रुपए

August 14, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?