नई दिल्ली: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आपको एलोवेरा से बने कई फेस पैक मिल जाएंगे, जो काफी महंगे भी होते हैं। आप चाहें तो घर पर भी एलोवेरा का फेस पैक बना सकती हैं। आज इस लेख में मैं आपको एलोवेरा फेस पैक बनाने का तरीका बताऊंगा।
एलोवेरा फेस पैक कैसे बनाएं
– हल्दी और एलोवेरा
इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच हल्दी, गुलाब जल और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज करें। 10-15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
– दही और एलोवेरा
इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा में एक बड़ा चम्मच दही मिलाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
– बेसन और एलोवेरा
एक बाउल में बेसन लें, उसमें एलोवेरा जेल डालें। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। यह मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
– चंदन और एलोवेरा
एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। अब आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। यह चेहरे को ठंडक देता है।
– पपीता और एलोवेरा
यह फेस पैक एक्ने, टैन आदि की समस्या से निजात दिलाता है। इसे बनाने के लिए पपीते के एक छोटे टुकड़े को मैश कर लें और उसमें एलोवेरा और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।