नई दिल्ली, 13 सितंबर (हि.स.)। जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचते ही पूरा प्रांगण मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूलों की बारिश के साथ किया। प्रधानमंत्री ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत फूलों के साथ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के लिए बुलाई गई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे थे।