नई दिल्ली, होली 2023: पंचांग के अनुसार फागन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन बहुत ही खास होता है। क्योंकि इस दिन भी कुछ उपाय करने से व्यक्ति हर तरह के कष्टों और रोगों से छुटकारा पा सकता है और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। इसी तरह होली के दिन कुछ उपाय करना भी शुभ रहेगा। इन उपायों में चांदी से जुड़ी कुछ वस्तुओं को खरीदना अच्छा माना जाता है।
आमतौर पर लोग दिवाली पर सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चांदी का विशेष महत्व होता है। इस दिन चांदी से जुड़ी कुछ चीजें खरीदने और उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
चांदी का सिक्का
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन एक चांदी का सिक्का और एक छोटी डिब्बी खरीदें। इसके बाद इसे हल्दी के साथ पीले कपड़े में बांध दें। फिर इसे मां लक्ष्मी के पास रख दें। इसके बाद होलिका दहन की डंडियों को चांदी के पात्र में भर दें। अब इसे अलमारी में रख दें। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
चांदी की अंगूठी
होली के दिन चांदी की अंगूठी खरीदें और उसकी पूजा करें। इसके बाद इसे धारण करें। ऐसा करने से आपका भाग्य हमेशा आपके साथ रहेगा।
चाँदी का बिछुआ
होली पर चांदी की बिछुआ खरीदें। इसके बाद इसे दूध से धोकर सुहागिन स्त्री को भेंट करें। ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।