By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News India LiveNews India Live
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Search
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
Reading: भिलाई नगर : रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Notification
Latest News
लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में
August 13, 2022
जोश इतना चढ़ा कि गंगा बैराज पर मण्डलायुक्त ने लगाया अपने हाथ से तिरंगा
August 13, 2022
राष्ट्रीय लोक अदालत में 55230 वाद निस्तारित, 13 जोड़े एक साथ रहने को हुए तैयार
August 13, 2022
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा अभियान बड़े ही धूमधाम से मनाया
August 13, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगे की रोशनी में नहाए कानपुर मेट्रो के सभी स्टेशन और डिपो
August 13, 2022
Aa
News India LiveNews India Live
Aa
Search
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • हेल्थ &फिटनेस
  • धर्म
  • एजुकेशन
    • वायरल न्यूज़
Follow US
  • Advertise
© Copyright English News India Live 2022. All rights reserved. Designed & Maintained by LIVE Solutions
देश

भिलाई नगर : रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

neha maurya
Published August 3, 2022
Last updated: 2022/08/03 at 4:29 PM
4 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य, नगर निगम एवं पीएचई के संयुक्त दल ने किया था छात्रावास का किया निरीक्षण, प्रबंधन को ठहराया लापरवाही के लिए दोषी

भिलाई नगर, 3 अगस्त (हि.स.)। रस्तोगी कॉलेज भिलाई के छात्रावास में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर जांच के लिए पहुंची। संयुक्त जांच टीम ने प्रशिक्षु की मौत के लिए रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन को दोषी ठहराया है। बार-बार प्रशिक्षुओं की शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं करना रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन की अव्यवस्था एवं लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

इस संबंध में बुधवार को दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ इस पूरे मामले में थाना सुपेला में गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। रस्तोगी कॉलेज, भिलाई में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के आवासीय छात्राओं के उल्टी-दस्त होने की सूचना हाईटेक अस्पताल, भिलाई द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग को प्राप्त हुई। कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जांच टीम में डॉ. जेपी मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, आईडीएसपी, डॉ. मनोज दानी, एमडी. मेडिसिन स्पेशलिस्ट, जिला चिकित्सालय, दुर्ग, रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट, दुर्ग एवं भिलाई रेपिड रिस्पांस टीम (कॉम्बेट टीम ) तुषार वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक भिलाई एवं उनके टीम के द्वारा संयुक्त रूप से हाईटेक अस्पताल में भर्ती 39 छात्राओं को उल्टी-दस्त से संक्रमित पाया गया एवं वर्तमान में सभी विद्यार्थी भर्ती है तथा उपचार चल रहा है एवं हॉस्टल में निवासरत से चर्चा के दौरान पता चला कि मेस का खाने की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।

पुराने वाटर कुलर से पानी पीने हेतु उपयोग किया जाता था। किंतु आरओ को नहीं बदला किया गया था। उल्टी दस्त के घटना घटित होने के उपरांत नये आरओ फिल्टर लगाये गये। नगर निगम भिलाई के जल विभाग के सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव एवं आलोक पसीने नेहरू नगर जोन के अभियंता तथा स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा की संयुक्त टीम द्वारा एवं प्रमोद बल्लेवार संचालक नर्सिंग कॉलेज की उपस्थिति में जल विभाग के केमिस्ट आलोक मिश्रा द्वारा वेद हॉस्टल स्मृति नगर के सभी जोन स्रोतों का जल संग्रहण कर सैम्पल जांच हेतु लिया गया। संयुक्त दल द्वारा हॉस्टल के वार्डन कु. रूखमणी यादव से जानकारी प्राप्त की गयी। यहां पर रहने वाले बच्चों के भोजन, नाश्ता की व्यवस्था के बारे में बताया गया कि मॉडल टाउन स्थित मेस से भोजन तैयार होकर इस हॉस्टल के साथ अन्य 6 और हॉस्टलों में निवासरत प्रशिक्षकों को भोजन भेजा जाता है। परंतु वर्तमान में हाईटेक अस्पताल में केवल वेद हॉस्टल स्मृति नगर के ही 55 प्रशिक्षु संक्रमित पाये गये। जिसमें से 04 डिस्चार्ज हो गया एवं 51 मरीज सुरक्षित है तथा 01 बालोद निवासी कामिनी 19 वर्षीय युवती की मृत्यु हो गया है। जो कि उस प्रशिक्षु को पेटदर्द होने के उपरांत 29 जुलाई को उनके माता-पिता बालोद जिले के गांव में ले गये एवं दिनांक 31 जुलाई को मृत्यु हो गयी है। वह हाईटेक अस्पताल में भर्ती नहीं थी। परिजनों से दूरभाष पर संपर्क में बताया गया कि मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने इस मामले में कहा कि रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन प्रशिक्षु कामिनी चुरेंद्र की मौत के लिए जिम्मेदार है। इसलिए रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अपराध क्रमांक 718 / 22 धारा 269, 270, 337, 304 ए गैर इरादतन हत्या के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

neha maurya August 3, 2022
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might also Like

देश

सूरत : ऐतिहासिक किले का प्रबंधन निजी ठेकेदार को सौंपने का प्रस्ताव टला

August 13, 2022
देश

मंकीपॉक्स: दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का 5वां मामला, एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा इलाज

August 13, 2022
देश

सूरत: कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी 4 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को गुजरात के चारधाम तीर्थ यात्रा पर ले जाएंगे, यात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी

August 13, 2022
देश

महेसाणा : शंकुज स्कूल में स्वतंत्रता अमृत उत्सव समारोह, 30 फुट ऊंचे व 20 फुट चौड़े 100 फुट ऊंचे खंबे पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

August 13, 2022

© 2022 News India Live . All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?