भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एक बार फिर मुनाफे में आ गया है। साल 2022-23 में इसने 3400 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। सूत्रों के मुताबिक घरेलू हवाई यातायात में बढ़ोतरी से एएआई को मुनाफा हुआ है।
एएआई ने कोरोना महामारी के बाद पहली बार लाभ दर्ज किया है। गौरतलब है कि एएआई को वर्ष 2021-22 में 803.72 करोड़ रुपये और वर्ष 2020-21 में 3176.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक एएआई ने 2022-23 में 3400 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है। हालांकि, ये आंकड़े प्री-ऑडिट हैं। ये आंकड़े अनंतिम हैं, अंतिम आंकड़े ऑडिट के बाद घोषित किए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक घरेलू हवाई यातायात में बढ़ोतरी से एएआई के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
घरेलू हवाई यात्री यातायात 2022 में 47.05 प्रतिशत बढ़कर 12.32 करोड़ हो गया। जबकि 2021 में घरेलू हवाई यात्रियों का ट्रैफिक 8.38 करोड़ रुपए था।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहले तीन महीनों में यात्रियों की संख्या 51.70 फीसदी बढ़कर 3.75 करोड़ हो गई है. पिछले साल के पहले तीन महीनों में यात्रियों की संख्या 2.47 करोड़ थी।
AAI 24 अंतरराष्ट्रीय और 80 घरेलू सहित कुल 137 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। यह पूरे भारतीय हवाई क्षेत्र में हवाई यातायात प्रबंधन सेवा (ATMC) प्रदान करता है।