बेतिया मे वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स के 205वीं जयंती मनाई गयी

बेतिया :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय में वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स के 205 वी जयंती मनाई गई, इस अवसर पर कार्ल मार्क्स के तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया गया तथा इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में विचारकों ने मार्क्स के विचार सिद्धांत और जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आज के समय में मार्क्स के विचारों की प्रासंगिकता ठहराते हुए शोषण एवं उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की अनिवार्यता को स्वीकार की गई। गोष्ठी में देश की शिक्षा का भगवाकरण करने को भारतीय सभ्यता संस्कृति के विपरीत करार दिया गया तथा भारतीय शिक्षा को बचाने के लिए सडकों पर उतरने की बात कही गई। आज भी दुनिया में समाजवाद का विकल्प पूजीवाद नहीं है, बल्कि मार्क्स के विचारों के अनुसार समाज पीछे की ओर नहीं जाता बल्कि आगे की ओर बढ़ता बढने की गति में अन्तर हो सकता है लेकिन समाज हमेसा आगे बढते हुए समाजवाद के मंजिल को प्राप्त करेगा।

वक्ताओं ने मार्क्स के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया साथ ही जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

Check Also

औरैया : एक घंटे बंद रही क्रॉसिंग, भीषण गर्मी में जाम में फंसे राहगीर तिलमिलाएं

औरैया, 10 जून (हि.स.)। जनपद के रसूलाबाद व कंचौसी-झींझक रोड पर अक्सर रेलवे क्रॉसिंग बंद …