इप्टा का 15 वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 मार्च से

रांची, 16 मार्च (हि.स.)। इप्टा का 15 वां राष्ट्रीय सम्मेलन मेदनीनगर (डाल्टनगंज) में 17 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे झारखंड प्रदेश से और दूसरे राज्यों से भी इप्टा से जुड़े हुए कलाकार, साहित्यकार , बुद्धिजीवी पहुंच रहे हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रांची इप्टा से भी दस कलाकारों की टीम भी 17 मार्च को रांची से डालटेनगंज के लिए रवाना होगी। इसकी जानकारी रांची जिला इप्टा के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दी ।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड इप्टा ने जन आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया है। झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलांबर पितांबर की धरती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े हुए भी कलाकार आएंगे और चर्चीत लोक गायिका नेहा सिंह राठौर,पदमश्री मधु मंसूरी हसमुख, अंतराष्ट्रीय सूफी गायक मीर मुख्तयार अली, तनवीर अख्तर निर्देशक अमिताभ पांडे मुख्य रूप से शामिल होंगे।

Check Also

रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 जवानों की होगी तैनाती

रांची, 28 मार्च (हि.स.)। रांची में रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के …