प्रधानमंत्री आवास योजना के 87 लाभुकों के बीच राशि का महापौर ने किया हस्तांतरण

बेगूसराय, 02 सितम्बर (हि.स.)। महापौर पिंकी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नगर निगम कार्यालय सहित संबंधित वार्डों में शिविर लगाकर किया। उक्त शिविर में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के 87 लाभुकों के खाता में द्वितीय किस्त के रूप में कुल 87 लाख रुपये का हस्तांतरण पीएफएमएस के माध्यम से किया गया।

शिविर में लाभान्वित होने वालों में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-एक की हसीना खातुन, महादेव तांती, रामसोगारथ तांती, मो. शमीद, राम कुमार, पिंकी देवी, नूरी खातून, गुलनाज खातुन, अफसरी खातून, देवेन्द्र कुमार, प्रमोद महतो, सुलेखा देवी आदि थे। वार्ड संख्या-19 की संजू देवी, जगदीश पासवान, सुनीता देवी, सरोज देवी, शत्रुघ्न महतो, मुन्नी देवी, नूतन देवी, वार्ड संख्या-पांच की उषा देवी, सुरेन्द्र सिंह, जानकी देवी, निर्मला देवी, वार्ड संख्या-44 की तमन्ना प्रवीण, जोहरा खातुन, मुर्शीदा खातुन, कंचन देवी एवं मो. कौशर को राशि भेजा गया है।

वार्ड संख्या-21 की कविता देवी, निकेश कुमार, वार्ड संख्या-13 के उमा महतो, पवन देवी, गुफराना बेगम, वार्ड संख्या-42 की बिजुल देवी, तेतरी देवी, वार्ड संख्या-25 की सीता देवी, मोहन पोद्दार, नेहा कुमारी, वार्ड संख्या-45 के रामकली पासवान, नीतु देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, गायत्री देवी, भज्जन दास आदि, वार्ड संख्या-26 की सहेला देवी, रिमझिम देवी, अशोक सिंह, लीला देवी, फगुनी देवी, धर्मेन्द्र सदा, दिलीप सदा, अरूण कुमार सिंह एवं सुबोध सिंह आदि शामिल हैं।

मौके पर वार्ड संख्या-27 के पार्षद गौरव राणा, वार्ड संख्या-एक के पार्षद राकेश कुमार, वार्ड संख्या-25 के पार्षद मीना देवी, वार्ड संख्या-26 के पार्षद पूनम कुमारी, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार एवं नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। द्वितीय किस्त की राशि मिलने पर लाभुकों ने नगर निगम प्रशासन एवं सरकार का आभार जताते हुए महापौर के कार्यप्रणाली प्रणाली की प्रशंसा की है।