हल्द्वानी, 25 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी के हल्द्वानी उम्मीदवार शोएब अहमद ने सपा के जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे के साथ अपना नामांकन भरा।
शोएब अहमद ने बताया कि हल्द्वानी शहर के लोगों का भरपूर प्यार मुझे मिल रहा है। पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने 5 साल जनता की सेवा की है जबकि अन्य पार्टियों के नेता जीतने और हारने के बाद गायब हो गए थे। वह केवल चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं।
उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार हल्द्वानी सीट से उन्हें मौका दिया जाए क्योंकि वह लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें हैं। इस दौरान वह विपक्ष पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे। उनकी माने तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने जनता को लूटा है। साथ ही हल्द्वानी का भी कोई विकास नहीं हुआ। उनका कहना है कि वह हल्द्वानी शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।