
1. आपको इस बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन ये सच है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वजन जल्दी घटता है। लेकिन शादी-शुदा जोड़ों में महिलाएं ज्यादा मोटी होती हैं इसलिए ये लोगों को अविश्वसनीय लगता है।
2. इसी तरह महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता भी पुरुषों की तुलना में अच्छी होती हैं। इस बात पर तो हर कोई विश्वास कर सकता है क्योंकि मौसम बदलने के दौरान पुरुषों के बीमार पड़ने की संख्या महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है।
3. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा दर्द देता है। क्योंकि महिलाओं में ज्यादा नर्व रिसेप्टर होते हैं इसलिए उन्हें दर्द भी ज्यादा होता है। जबकि ऐसा नहीं है। महिलाओं को अगर दर्द ज्यादा होता है तो उनमें सहनशीलता भी पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है।
4. अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि महिलाओं के बाल पुरुषों की तुलना में कम घने होते हैं। ये सच है। महिलाओं के बालों का डायमीटर पुरुषों की तुलना में दोगुना कम होता है।
5. महिलाओं की त्वचा पुरुषों से दस गुना ज्यादा संवेदनशील होती हैं। इसलिए उन्हें अनजाने खतरे का अहसास भी जल्दी हो जाता है। इसी तरह महिलाओं का पूरा शरीर पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा लचीला होता है।