बुद्ध पूर्णिमा न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि सनातन धर्म में भी अत्यंत पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों घटनाएं मानी जाती हैं। साथ ही श्री सत्यनारायण व्रत, गंगा स्नान, और दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। 🗓 बुद्ध पूर्णिमा 2025 की तारीख व तिथि पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 मई 2025, शाम 08:01 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 मई 2025, रात 10:25 बजेउदया तिथि अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। 🕉 बुद्ध पूर्णिमा 2025 के शुभ मुहूर्त सूर्योदय: सुबह 05:32 बजे सूर्यास्त: शाम 07:03 बजे चंद्रोदय: शाम 06:57 बजे चंद्रास्त: सुबह 05:31 बजे विशेष योग एवं संयोग वरीयान योग: पूरे दिन और रात तक प्रभावी रवि योग: सुबह 05:32 बजे से 06:17 बजे तक भद्रावास: सुबह 09:14 बजे तक इन योगों में गंगा स्नान, भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। महत्वपूर्ण मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:08 से 04:50 तक विजय मुहूर्त: दोपहर 02:33 से 03:27 तक गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:23 से 07:02 तक निशीथ काल: रात 11:56 से 12:38 तक धार्मिक महत्व और मान्यताएं इस दिन श्री सत्यनारायण व्रत करने से घर में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है। गंगा व अन्य पवित्र नदियों में स्नान, दान, और भक्ति साधना से पापों से मुक्ति मिलती है। बुद्ध स्तूपों, विहारों और मंदिरों में विशेष पूजा व दीपदान का आयोजन होता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे पर दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: अक्षरधाम मंदिर के पास एक घंटे तक यातायात प्रभावित, वैकल्पिक रूट तय