वृक्ष के आकार के इस गेट का निर्माण कोलकाता की आर्किटेक्ट फर्म ने किया है।
टाटा स्टील के बिष्टुपुर स्थित मुख्य इंट्री गेट पर स्टील का 40 फीट ऊंचा नया गेट लग रहा है। इसे लगाने का काम सोमवार की सुबह शुरू हुआ। इसके चलते बिष्टुपुर मुख्य गेट फिलहाल कर्मचारियाें की एंट्री बंद की गई है। दो-तीन दिन में गेट लग जाने की उम्मीद है।
गेट का निर्माण कोलकाता की आर्किटेक्ट फर्म ने किया है। यह वृक्ष के आकार का है। दोराबजी टाटा पार्क के बगल में पिछले चार महीने से कंपनी इसे तैयार कर रही थी। निर्माण में 36 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। इस गेट काे रविवार की रात मुख्य गेट पर लाया गया। संस्थापक िदिवस पर इसका उद्घाटन होने की संभावना है।