Q1. कार्य का मात्रक क्या होता है?
उत्तर- जूल।
Q2. प्रकाशवर्ष मात्रक किसका है?
उत्तर-दूरी का।
Q3. ल्यूमेन किसका मात्रक है?
उत्तर-ज्योति फ्लक्स का।
Q4. क्यूरी’ (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
उत्तर- रेडियोएक्टिव धर्मिता।
Q5. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन-सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है?
उत्तर-द्रव्यमान।
Q6. जल में तैरना न्यूटन की गति के किस नियम के कारण सम्भव है?
उत्तर- तृतीय नियम।
Q7. रॉकेट की कार्य-प्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित होती है?
उत्तर-संवेग संरक्षण।
Q8. कालीन की सफाई के लिए, यदि उसे छड़ी से पीटा जाए, तो उसमें कौन-सा नियम लागू होता है?
उत्तर – गति का पहलना नियम।
Q9. समुद्र में प्लवन करते आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है?
उत्तर-1/10।
10. प्रकाश वोल्टीय सेल के प्रयोग से सौर ऊर्जा का रूपान्तरण करने के किसका उत्पादन होता है? उत्तर-प्रकाशीय ऊर्जा।
11. स्वचालित वाहनों में द्रवचालित ब्रेकों का इस्तेमाल वस्तुतः किस नियम का सीधा अनुप्रयोग है? उत्तर-पास्कल का नियम।
12. जब दूध को प्रबल ढंग से मथा जाता है, तो उसमें से क्रीम किस कारण से अलग हो जाती है?
उत्तर-अपकेन्द्री बल।
13. जेट इंजन किसके संरक्षण के सिद्धान्त पर काम करता है?
उत्तर- रैखिक संवेग के।
14. किसी तुल्यकारी उपग्रह की पृथ्वी की सतह से ऊँचाई लगभग कितनी होती है?
उत्तर-36,000 km।
15. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का कितना भाग चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण के सबसे नजदीक है?
उत्तर-1/6।
16. वर्षा की बूंद का आकार गोलाकार किस कारण से हो जाता है?
उत्तर-पृष्ठ-तनाव।
17. कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े जल की सतह पर क्यों नाचते हैं?
उत्तर-पृष्ठ तनाव के कारण।
18. पानी में लोहे की सूई डूब जाती है लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धान्त पर है? – उत्तर-आर्किमिडीज का सिद्धान्त।
19. आर्किमिडीज का नियम किससे सम्बन्धित है?
उत्तर-प्लवन का नियम।
20. गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर-न्यूटन।
21. कौन-सा 1kg द्रव्यमान के पिण्ड पर कार्यशील पृथ्वी के गुरुत्वबल का सही मान है?
उत्तर-9.8 N।
22. एक हॉर्स पावर (H.P.) कितने वाट के बराबर होता है?
उत्तर-746 वाट।
23. लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है?
उत्तर-पृष्ठ तनाव के कारण।
24. एक गेंद को क्षैतिज से कितने कोण पर फेंके कि यह अधिकतम क्षैतिज दूरी तय कर सके?
उत्तर-45°का कोण।
25. किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं?
उत्तर-ब्रह्मगुप्त।