
परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उसका पिछले डेढ़ साल से सिल्ली के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।- फाइल।
रांची के नामकुना था क्षेत्र के लाली रोल टोली में युवती का शव मिला है। युवती की पहचान 21 वर्षीय सगुन कुमारी के रूप में हुआ है। कुएं से 500 मीटर की दूरी पर उसका घर है। युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उसका पिछले डेढ़ साल से सिल्ली के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की तरफ से थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
प्रेमी के परिजनों को दी थी चेतावनी
मृत युवती के परिजनों ने बताया कि वे गुरुवार को प्रेमी के घर भी गए थे। वो भी तीन से लापता था। अपने परिजनों को उसने बताया था कि वह चतरा जा रहा है। इस पर युवती के परिजनों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर दो दिन में वह उनकी बेटी को वापस लेकर नहीं आया तो वे उनके पुरे परिवार के खिलाफ केस कर देंगे।
सिर और चेहरे पर है चोट के निशान
शुक्रवार की सुबह लड़की का शव कुएं में देखा गया। लड़की के चेहरे पर ख्रोच और सिर पर चोट के निशान है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लड़की को मारकर कुएं में फेंक दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्शीस में जुट गई है।