जानवरों और इंसानों के बीच दोस्ती के कई किस्से सुनने को मिलते है। कहा जाता है कि इंसान एक बार अपने ऊपर जताया हुआ एहसान भूल सकता है। लेकिन जानवर कभी अपनी दोस्ती नहीं भूलता। ऐसा ही एक मामला बब्बर शेर और महिला के बीच ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। वायरल ट्वीट में पिंजरे में बंद बब्बर शेर महिला को बड़े प्यार से खड़े होकर गले लगा रहा है। महिला भी शेर से खौफ खाने के बजाय मुस्कुरा रही है। महिला का नाम ANA है।
ट्वीटर पर अभी तक 12 हजार से अधिक लोगों ने किया कमेंट
ट्वीट के वायरल होते ही करीबन 12 हजार लोगों ने वीडियो को लेकर कमेंट किया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि यही सच्चा प्यार है। एक व्यक्ति ने लिखा कि इंसान अपनी वफादारी भूल सकता है। लेकिन जानवर अपने ऊपर किए गए एहसान को नहीं भूलता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि शेर तो जंगल में होना चाहिए। यह पिंजरे में क्या कर रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा कि शेर और महिला के बीच दोस्ती बेमिशाल है। एक व्यक्ति लिखता है यही सच्चा प्यार है।
सर्कस से शेर को कराया था रेस्क्यू
एना ने बब्बर शेर को एक सर्कस से रेस्क्यू कराया था। सर्कस में शेर की हालात काफी खराब थी। जिसके बाद वहां से एना को रेस्क्यू कराया गया। रेस्क्यू कराने के बाद शेर को जू भेज दिया गया। शेर को जू इस उम्मीद से भेजा गया कि उसकी हालत में सुधार हो जाएगी। हालांकि वहा पर भी कुछ अधिक सुधार देखने को नहीं मिला