बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की हॉट अभिनेत्री श्रुति हासन एक उम्दा सिंगर भी हैं। अपने समय के मशहूर अभिनेता कमल हासन और सारिका उनके माता-पिता हैं। फ़िल्म लक से उन्होंने हिन्दी फिल्मों में कदम रखा।
उनका पूरा नाम श्रुति राजलक्ष्मी हासन है। फ़िल्म लक से पहले वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हे राम में काम कर चुकी हैं। रमैया वस्तावैया, गब्बर सिंह, बहन होगी तेरी उनकी कुछ हिट फिल्में हैं। हासन एक ट्रेंड डांसर व क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने सुपरहिट फ़िल्म चाची 420 में गाना गाया है। श्रुति कॉलीवुड में लीडिंग एक्ट्रेसिस में से एक मानी जाती हैं।
श्रुति की बहन अक्षरा हासन अस्सिटेंट डायरेक्टर है। श्रुति अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले अभिनेता धनुष के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने की अफवाह भी सामने आई लेकिन दोनों ने सामने खुलकर कभी इस बारे में कुछ नही कहा। मशहूर साउथ इंडियन ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया श्रुति की बेस्ट फ्रेंड मानी जाती हैं।
साल 2011 में श्रुति हासन ने तेलुगु फिल्म में अभिनय करना शुरू किया था। उनकी पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘अनगनागा ओ धीरूडू’ है, इस फ़िल्म में श्रुति के रोल को काफी सराहा गया था। साल 2014 श्रुति ने ‘राम चरण तेजा’ के साथ एक और तेलुगु फिल्म ‘येवडू’ में अभिनय किया था।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आई। चेन्नई टाइम्स की तरफ से 2018 में हुए पोल में श्रुति हासन का नाम मोस्ट डिजायरेबल वीमेन के तौर पर सामने आया।