प्रतीकात्मक फोटो।
- मेडिकल दुकान पर कार्य करने वाले व्यक्ति ने की खुदकुशी
शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित तीसरे सेक्टर में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फंदा लगाने से पहले एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा। पत्नी के नाम संबोधन में लिखा कि आईएम सॉरी दीपिका.. मैं खुद से हार गया हूं। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया है। वह मेडिकल की दुकान पर कार्य करता था।
देवनगर थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि 3 च 3 में किराए पर रहने वाले 38 वर्षीय पंकज अरोड़ा पुत्र आनंद अरोड़ा ने अपने घर में चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया। वक्त घटना पत्नी व दो बच्चें बाजार गए हुए थे। वहां से पत्नी ने पंकज अरोड़ा को फोन लगाए तब उसने फोन नहीं उठाया। इस पर वह घर पहुंची तो वह पंखे के हुक में झूलता मिला। उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एएसआई मनोज कुमार के अनुसार एक डायरी को चेक करने पर उसने अपनी पत्नी दीपिका के नाम सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें आईएम सॉरी दीपिका.. मैं खुद से हार गया हूं। इतना ही लिखा था। फिर फंदा लगा लिया। वह कमला नेहरू अस्पताल में मेडिकल की दुकान पर कार्य करता था। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।