
# वृषभ: आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और मन में उहापोह की स्थिति रहेगी। आज नवप्रेम का आगमन होगा और अच्छी स्थिति जुड़ने वाली है।
# मिथुन: आज शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। आज ननिहाल पक्ष, मामा के पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है और मानसिक चंचलता बढ़ी रहेगी।
# कर्क: आज लेखनी सधी हुई चल रही है और विद्यार्थियों-लेखकों के लिए बड़ा अच्छा समय है। आज निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी और यदि किसी पाठ्यक्रम या ट्रेनिंग में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत शुभ है।
# सिंह: आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बना हुआ है और घर में उत्सव जैसा माहौल है। आज बड़ी अच्छी स्थिति है और कठोर वाणी से नुकसान हो सकता है।
# कन्या: आज आप घोर पराक्रमी बने हुए हैं और पराक्रम सफलता भी दिलाएगा और कार्यों को करने के लिए उचित समय है। आज आप क्रोध से बचें और प्रेम में समीपता रहेगी।
# तुला: आज आपके लिए बड़ी अच्छी स्थिति है और प्रबल समय है। आज आपके लिए सब कुछ पा लेने के लिए उत्तम समय है। आज कुछ अधिक खर्च हो जाने की आशंका है।
# वृश्चिक: आज सौम्यता बनी रहेगी और शुभता बढ़ रही है। आज नायक नायिका की भांति चमकते हुए दिख रहे हैं और फैशन वगैरह में कुछ अधिक खर्च हो जाने की आशंका है।
# धनु: आज धैर्य बना रहेगा और आज शुभता में कमी आ सकती है। आज कुछ परेशान रहेंगे और खर्च की अधिकता, चीजों का हृास हो रहा है।
# मकर: आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज हर दृष्टिकोण से अच्छा समय चल रहा है और मन में असमंजस बना रहेगा। आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है।
#कुंभ: आज कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं और उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। आज शासन सत्ता पक्ष से परेशानी हो सकती है और प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
# मीन: आज भाग्यवश काम बनेगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा। आज अच्छी स्थिति है और शुभता वाला समय चल रहा है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा पर ध्यान रखें और प्रेम स्थिति ठीक रहेगी।