प्रधानमंत्री मोदी और बियर ग्रिल्स के Man Vs Wild शो ने विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोरी है। यह शो 12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर टेलिकास्ट किया गया, जिसमें मोदी ने बताया कि प्रकृति को कैसे बचाया जा सकता है। मोदी ने बताया कि प्रत्येक पौधा एक फूल के सामान है, हम प्रत्येक पौधे में भगवान को देखते हैं।
पीएम मोदी ने साथ ही ये भी कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने वातावरण को सुरक्षित रखें। हम सभी अपने मौज-मस्ती के लिए प्रकृति का हनन करते है और ये हमारी सबसे बड़ी परेशानी है।
उन्होंने साथ ही अपनी शुरुआती दिनों के बारे में भी बात की, उन्होंने बताया कैसे वे चाय बेचते थे और अपनी जवानी के दिनों में हिमालय जाते थे। प्रोगाम के आखिर में बियर ग्रिल्स ने भारत के लिए प्रार्थना भी की और साथ ही मोदी को ‘फेमस’ लीडर भी बताया।
शो खत्म होने के बाद ट्विटर पर लाखों मीम की बाढ़ सी आ गई। कोई मोदी से खुश था तो वहीं कुछ लोग मोदी पर हंस भी रहे है। कुछ लोग तो इस बात से भी हैरान थे कि बियर ग्रिल्स को मोदी की कहानी समझ भी आई जो उन्होंने हिंदी मे सुनाई।
पहले दिन मोदी ने अपने ट्विटर पर इस शो के बारे में जानकारी दी थी, साथ ही बताया था कि हम प्रकृति संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के बारे में बात करेंगे।