बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 84 अंक नीचे खुला

आज यानी 29 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 84 अंक नीचे 72,220 पर खुला। निफ्टी में भी 16 अंक की गिरावट आई। यह 21,935 पर खुला.

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही। पेटीएम के शेयर आज 4% से ज्यादा नीचे हैं। इससे पहले कल इसमें 5% का सर्किट लो था।

 

कल बाजार में तेजी रही

इससे पहले कल यानी 28 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 790 अंक नीचे 72,304 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी 247 अंकों की गिरावट आई है. यह 21,951 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और केवल 3 में बढ़त रही।