13 अगस्त को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का बर्थ एनिवर्सरी है। फरवरी 2018 में दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी। श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज का दिन उनके परिवार के लिए बेहद ही खास हैं। खासकर उनकी दोनों बेटियां अपनी मां को बहुत मिस करती हैं। श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने उन्हें कुछ यूं याद किया है।
जाह्नवी ने मां की याद में इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर पोस्ट की है। सबसे पहले उन्हें मां श्रीदेवी की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू। इस पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी रिएक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी लव का इमोजी देकर श्रीदेवी के प्रति अपना प्यार जताया है।
उसके बाद जाह्नवी कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की। जिसमें वह साउथ इंडियन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक और महिला दिख रही है। शायद जाह्नवी ने यह तस्वीर श्रीदेवी के चेन्नई स्थित घर पर खींचवाई है। इस तस्वीर में जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां जैसी दिख रही हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने पसंद किया है।
दरअसल, श्रीदेवी अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। वहीं, उनकी मौत बाथ टब में डूबने से हुई थी। यह खबर उनके फैंस और परिवार के लोगों के लिए शॉक्ड करने वाली थी। जाह्नवी कपूर उसी दौरान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थी। उनकी फिल्म धड़क के रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे थे। लेकिन बेटी को बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए वह नहीं देख पाईं। उनकी दोनों बेटियां आज भी मां को बहुत मिस करती हैं।