बॉलीवुड एक्ट्रेस कायनात अरोरा बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। बचपन से ही वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने फिल्म ग्रैंड मस्ती से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं हासिल हुई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कायनात की कई खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बता दें कि कायनात अरोड़ा बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की कजिन बहन हैं। कम उम्र में ही दिव्या की अचानक मौत हो गई थी। जिससे पुरा बॉलीवुड हिल गया था।
पिछले साल 2 दिसंबर को कायनात अरोड़ा 32 साल की हो गई हैं।
देहरादून, उत्तराखंड में कायनात का जनाम एक पंजाबी फैमिली में हुआ था।
कायनात का पेट नेम चूरू है।
अपनी एक पंजाबी फिल्म से कायनात अरोड़ा ने एक पुलिस वाले की पोशाक पहकर एक तस्वीर शेयर की थी। उनकी ये तस्वीर खूब तेजी से वायरल हुई थी।
कायनात अरोड़ा ने पंजाबी फिल्म ‘जागा जुंदा ई’ में हरलीन मान की एक पुलिस ऑफिसर की रोल निभाया था। उन्होंने अपनी पुलिस ड्रेस में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद लोग उन्हें असली का पुलिस समझने लगे थे।
बता दें कि पंजाब पुलिस की खूबसूरत महिला ऑफिसर समझने के कारण ये तस्वीक खूब तेजी से वायरल हुई थी। जिसके बाद अपने दूसरे पोस्ट से कायनात ने लोगों के भ्रम को दूर किया था।
उन्होंने इस तस्वीर के वायरल होने के बाद एक पोस्ट कर लिखा था कि “डियर पीपल… फिल्म में हरलीन मान मेरा कैरेक्टर का नाम है। जागा जुंदा ई यह सिर्फ एक #film है.. मेरे फोन में पूरी दुनिया से फॉरवर्ड मेसेज आ रहे हैं।, लोग संदेश और चुटकुले भेज रहे है, कह रहे है की गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं… मैं कोई वास्तविक पुलिस नहीं हूं।”
नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सेकायनात अरोड़ा ने फैशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा लिया है।
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कायनात अरोड़ा ने पंजाबी और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
मलयालम फिल्मों में भी कायनात अरोड़ा नजर आ चुकी हैं।
अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ से की थी। उन्होंने कहा था कि हमेशा से ही वह कॉमेडी फिल्म से अपना डेब्यू करना चाहती थीं।
बता दें कि साल 2012 में उन्होंने एक बड़ी महिला को भी अडॉप्ट किया था। जिसकी वह देखभाल करती हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन से कायनात ने मर्चेंडाइजिंग कोर्स भी किया है।
केरल फैशन पैजेंट की कायनात अरोड़ा जज भी रह चुकी हैं।
हमेशा वह फैशन इंडस्ट्री के संपर्क में ही रही करती हैं।
इंस्टाग्राम पर कायनात अरोड़ा के 1.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना कायनात अरोड़ा को काफी पसंद है। उन्हें ट्रैवलिंग का भी काफी शौक है।